1. नवरात्र के दौरान आप कच्चे आटे की लोई लें। इसमें आप गुड़ भर के पानी में बहा दें। इससे आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
2. नवरात्र के समय कौड़ी और हर सिंगार की जड़ को रोली, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप से पूजन करके धारण करें। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
3. आप एक सफ़ेद कपड़ा लें। इसमें पांच गुलाब के फूल, चांदी का टुकड़ा और गुड़ रखकर 21 बार गायत्री मंत्र का पाठ करें और पानी में बहा दें। इससे आपको कर्ज से मुक्ति मिलने लगेगी।