राँची.दिनांक 29 /09/2022 दिन गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (कला एवं खेल प्रकोष्ठ) रांची महानगर के संयोजक एव भोजपूरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष सह झारखंड के उभरते लोक गायक श्री आशुतोष द्विवेदी जी का नवरात्र के पावन पर्व के शुभ अवसर पर मां दुर्गा पर आधारित एक भजन - माई केवड़ियां खोली न गीत का लॉन्चिग मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी कि राष्ट्रीय मंत्री सह पश्चिम बंगाल कि सह प्रभारी एवं राजधानी रांची कि लोकप्रिय मेयर डॉ आशा लकड़ा जी ने अपने आवासीय परिसर में पोस्टर का अनावरण एव ऑनलाइन यूटयूब पर गीत अपलोड कर के किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं उड़ीसा के प्रभारी शशांक राज, झारखंड की लोकप्रिय ग़ज़ल गायिका मृणालिनी अखौरी,भारतीय जनता ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन, भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण जिला के मंत्री सह कांके विधायक प्रतिनिधि हरि नाथ साहू,वार्ड पार्षद अरुण झा,राहुल कुमार दुबे,अमित कुमार,हरीश कुमार समेत अन्य कई गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से आशुतोष द्विवेदी जी के इस नए गीत एव उन्हें कला -संस्कृति एव खेल कूद में कर रहे उत्कृष्ठ कार्यों के लिए उन्हें बधाई दी।साथ ही साथ उनके आने वाले भविष्य के लिए भी ढेर सारी शुभकामनाएं दी। राजधानी वीडियो फिल्म स्टूडियो द्वारा निर्मित इस एलबम में एक गीत है जिसका नाम "माई केवड़िया खोली न"है। जिसके प्रोड्यूसर -आदित्य कुमार, निर्माता - प्रमोद राय,निर्देशक -जोहार फर्मासियुटिकल के निदेशक अमित कुमार, सह निर्देशक रवि रंजन श्रीवास्तव है। गीत -ऋषभ सिंह, स्टूडियो -राजधानी वीडियो फिल्म्स स्टूडियो, संगीत -प्रमोद राय है।यह जानकारी पी आर वो संजय पुजारी ने दी।