जमशेदपुर.श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी छोटा गम्हरिया के पूजा पंडाल का उद्धघाटन जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो ने फीता काटकर किया. इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो ने लोगों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं.
उन्होंने जमशेदपुर के पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो को याद किया और कहा की शहीद सुनील महतो सामाजिक एवं राजनितिक जीवन में काफ़ी सक्रिय रहा करते थे. उनके यादों को हम कभी भुला नहीं सकते.मैं उनके भाई सुसेन महतो और उनके पुरे टीम को ह्रदय से धन्यवाद और साधुवाद देता हुँ.और माँ दुर्गा से प्रार्थना करता हुँ की सभी को सुख समृद्धि उन्नति प्रदान करें.
उद्धघाटन के बाद पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं झारखंड राज्य में प्रचलित छऊ नृत्य का आयोजन भी किया गया हैं।छऊ नृत्य का लोगों ने जमकर आनंद लिया.
पंडाल के उद्धघाटन के दौरान मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो, कमिटी के अध्यक्ष सुसेन महतो,सचिव फूलकांत झा, कोषाध्यक्ष बाबू मिश्रा, बिरसा महतो एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.