झारखंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंचीं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेश बैस और सीएम हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया।एयरपोर्ट पर ही महामहिम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. थोड़ी देर में वह खूंटी के उलिहातू पहुंच जायेंगी, जहां भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिरसा मुंडा के परिजनों से भी मुलाकात करेंगी.